Image default
JamshedpurJharkhandRanchiSeraikela / Kharswan

माओवादी विरोधी संगठन के स्थापना दिवस पर होगी महिला छौ नृत्य

फाइल फोटो

सरायकेला – खरसवां। आगामी 25 दिसंबर को माओवादी विरोधी संगठन दलमा आंचलिक सुरक्षा समिति का 15वां वार्षिक महासंकल्प सह स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम थाना अंतर्गत डांगरडीह में समिति की ओर से आगामी 25 दिसंबर को सांस्कृतिक छौ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यहां महिला पश्चिम बंगाल के पुरुलिया के छौ नृत्य दल सुनीता महतो एवं अनुपमा महतो द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। इस अवसर पर यहां मलिंद्र सिंह, सागर महतो समेत उन सभी लोगों को श्रद्धांजलि दी जाएगी, जिनकी माओवादियों ने हत्या की थी।


कार्यक्रम की जानकारी देते हुए दलमा आंचलिक सुरक्षा समिति के अध्यक्ष असित सिंह पात्र ने बताया कि 25 दिसंबर 2009 को दलमा पहाड़ी क्षेत्र से माओवादियों को भगाने एवं क्षेत्र को माओवाद मुक्त कराने के उद्देश्य से इस समिति की स्थापना की गई थी। समिति में चांडिल, नीमडीह, पटमदा, बोड़ाम के हजारों ग्रामीण जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि जब क्षेत्र में माओवादियों का उत्पात चरम पर था, तब समिति ने पुलिस प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर सहयोग किया था। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में क्षेत्र में माओवादियों की संख्या नगण्य है। माओवादियों की सक्रियता नहीं है, जिसके फलस्वरूप विकास के कार्यों को गति मिली है। असित सिंह पात्र ने बताया कि 25 दिसंबर को आयोजित स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक शामिल होंगे। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में सरायकेला खरसावां पुलिस अधीक्षक तथा आमंत्रित अतिथि के रूप में पूर्वी सिंहभूम ग्रामीण पुलिस अधीक्षक शामिल होंगे।

Related posts

झारखंड : ऐतिहासिक रहा कुड़मी समाज का रेल जाम आंदोलन

admin

भारत रत्न जेआरडी टाटा के जन्मदिन पर बौद्धिक दिव्यांग बच्चों के बीच रंग भरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

admin

झारखंड : दिन दहाड़े युवती के साथ दुष्कर्म, डरी सहमी पीड़िता ने दो दिन बाद बताई आपबीती

admin

Leave a Comment