Image default
JharkhandSeraikela / Kharswan

नीमडीह : सर्पदंश से दो सगी बहन की मौत, गमगीन हुआ गांव का माहौल

सांकेतिक फोटो

सरायकेला – खरसवां। (विश्वरूप पांडा) जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत चालियामा के कांठालडीह में सर्पदंश से दो नाबालिग छात्रा (दो सगी बहन) की मौत हो गई हैं। घटना दो दिन पहले की है। बताया जाता है कि सर्पदंश से दशरथ सिंह की दो बेटी सुभद्रा सिंह तथा पद्दावती सिंह की मौत हो गई हैं।

बताया जा रहा है कि 30 जुलाई को कांठालडीह निवासी दशरथ सिंह की दो पुत्री सुभद्रा सिंह (17) तथा पद्दावती सिंह (13) रात को एक साथ सोई हुई थी। दोनों अलग अलग खाट पर सोई हुई थी। इस दौरान जहरीले सांप ने डंस लिया था। 31 जुलाई की भोर को आनन फानन में परिवार के लोगों ने दोनों बच्ची को नीमडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया था, जहां से दोनों पीड़िता को जमशेदपुर रेफर किया गया था। इसके बाद परिजनों ने 31 जुलाई को टीएमएच में भर्ती कराया था, जहां चिकित्सकों ने दोनों नाबालिग लड़कियों को मृत घोषित कर दिया।

बताया गया कि मृतका सुभद्रा सिंह ने इसी साल मैट्रिक उत्तीर्ण की थी और इंटरमीडिएट में भर्ती हुई थी। जबकि उसकी छोटी बहन पद्दावती सिंह चालियामा हाई मिडिल स्कूल में ही पढ़ रही थी।
दो सगी बहनों के मौत की खबर से पूरे गांव का माहौल गमगीन है। परिवार के सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल है। पिता दशरथ सिंह अपनी दोनों बेटियों का अंतिम संस्कार करने से हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। गांव के लोग पीड़ित परिवार का ढांढस बांधने पहुंच रहे हैं।

Related posts

डॉ मेरी नीलिमा केरकेट्टा किया गया जेपीएससी अध्‍यक्ष नियुक्त

admin

ईशान और श्रेयस की शानदार बल्लेबाजी – भारत ने जीता दूसरा वनडे

admin

नीमडीह में कुड़मी समाज करेगी रेल जाम, एसटी सूची में शामिल करने की मांग

admin

Leave a Comment