Image default
JamshedpurJharkhand

कर्कश ठंड से फिलहाल नहीं मिलेगी राहत

ठंड से राहत के लिए अलाव तापते लोग

जमशेदपुर। लौहनगरी समेत झारखंड के विभिन्न हिस्सों में कर्कश ठंड पड़ चुकी है। चौक चौराहे पर लोग अलाव तापते नजर आ रहे हैं। ठंड ऐसी है कि स्वेटर और जैकेट के बिना शाम को निकलना मुश्किल है। इस ठंड से अभी लोगों को आने वाले चार दिनों तक कोई राहत मिलने वाली नहीं है। इसका कारण यह है कि अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में और 3 डिग्री गिरावट की संभावना जताई जा रही हैं। हालांकि राज्य के अन्य हिस्सों की तुलना में लौहनगरी समेत आसपास के हिस्सों का न्यूनतम तापमान अधिक है।

मौसम विभाग के अनुसार हिमालय क्षेत्र के कई शहरों में बर्फबारी हो रही है। जिसका असर झारखंड के न्यूनतम तापमान पर भी देखा जा रहा है। बर्फबारी आने वाले दिनों में और तीव्र होगी। इस वजह से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने वाले तीन चार दिनों में देखे जाने की उम्मीद है। इससे रात में हाड़ कंपाने वाली ठंड बढ़ेगी। लोग कोशिश करें कि शाम होने पर गर्म कपड़े व जैकेट पहनकर ही बाहर निकलें, क्योंकि इस मौसम में ठंड लगने की संभावना काफी अधिक रहती है।

मौसम केंद्र के अनुसार फिलहाल न्यूनतम तापमान 8 से 11 डिग्री के बीच में है, लेकिन आने वाले तीन-चार दिनों में यानी 18 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखी जा सकेगी। इससे न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री के बीच पहुंच सकती है। इससे रात में कंकनी और अधिक बढ़ जाएगी। न्यूनतम तापमान की बात करें तो पिछले 24 घंटे में चतरा का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री, गढ़वा का 9.1, हजारीबाग 9.8, खूंटी 8.8, लातेहार 9, लोहरदगा 8.5 , रामगढ़ 9.6, रांची 10, साहिबगंज 10.5, सिमडेगा 10,पश्चिम सिंघम 9.5, जमशेदपुर 11.4, डाल्टनगंज 10.6, बोकारो 10.2, चाईबासा का 9 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज की गयी है।

Related posts

31 साल बाद जमशेदपुर वासियों ने देखा “दमन” – ओडिशा की दूसरी टैक्स फ्री सिनेमा, जानिए सामाजिक जीवन पर आधारित फिल्म की रोचक बातें

admin

कोल्ड स्टोरेज का शिलान्यास कर वाहवाही बटोरी विधायक सविता महतो, लेकिन तीन महीने का मजदूरों को भुगतान नहीं

admin

बिकी स्टील कंपनी में नेपाली मजदूर की मौत – परिजन मांग रहे मुआवजा, प्रबंधन फरार

admin

Leave a Comment